Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' से सामने आया सस्पेंस भरा टीज़र

आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में ड्रैकुला 'ताड़का' के किरदार में नजर आईं रश्मिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर वह अपने नए और बेहद खूंखार अवतार को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

24 Dec 2025

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' से सामने आया सस्पेंस भरा टीज़र

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में ड्रैकुला 'ताड़का' के किरदार में नजर आईं रश्मिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर वह अपने नए और बेहद खूंखार अवतार को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

दरअसल, रश्मिका की पैन इंडिया फिल्म 'मायसा' का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। यह एक नायिका प्रधान एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रश्मिका का साहसी और दमदार लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

2026 में सिनेमाघरों में आएगी 'मायसा'

रश्मिका मंदाना ने 'मायसा' की पहली झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह तो हिमशैल का बस एक छोटा सा हिस्सा है। हम बस एक शाम के लिए कुछ मजेदार करना चाहते थे, ताकि आपको आज की दुनिया की झलक दिखा सकें। आप उन्हें कुछ महीनों में देखेंगे।"

यह पैन इंडिया फिल्म 2026 में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है और इसकी कहानी गोंड जनजाति की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। टीज़र सामने आने के बाद से ही 'मायसा' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और रश्मिका का यह नया अवतार बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगा, इसका इंतजार सभी को है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रश्मिका मंदाना की 'मायसा' से सामने आया सस्पेंस भरा टीज़र
आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में ड्रैकुला 'ताड़का' के किरदार में नजर आईं रश्मिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर वह अपने नए और बेहद खूंखार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News